शादी का झांसा देकर प्रेमिका से शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में प्रेमी गिरफ्तार

सिलीगुड़ी, 28 नवंबर (नि.सं.)। पांच साल की प्रेम कहानी जेल की सलाखों में पहुंच गई है। प्रेमिका को शादी के नाम पर धोखा देने और शारीरिक सबंध बनाने के आरोप मे महिला थाने की पुलिस ने प्रेमी को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम साहिल खारवाल है। वह प्रधान नगर थाना अंतर्गत गुलाम का निवासी बताया गया है।


जानकारी मिली है कि साहिल खारवाल को एक 19 वर्षीय युवती के साथ प्यार हुआ था। प्रेमिका का आरोप है कि साहिल ने पहले उसे प्रेम जाल में फंसाकर शादी का सपना दिखाया और उसके साथ कई बार शारीरिक सबंध भी बनाया। लेकिन उसके बाद उसने दूरी बनानी शुरू कर दी। प्रेमिका ने कहा कि 17 नवंबर को साहिल ने उसे बुलाकर अपने घर ले गया और कहा कि वह दोनों शादी करेंगे। इसके बाद वह एक बार फिर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया।

इसके बाद साहिल को जब वह शादी करने के लिए कहती है तो वह शादी करने से मुकर गया। बाद में प्रेमिका ने बीते कल महिला थाना में प्रेमी साहिल खारवाल पर धोखा देने और शारीरिक सबंध बनाने के आरोप में एक लिखित शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत मिलने के कुछ ही घंटों के भीतर महिला थाने की पुलिस ने आरोपी प्रेमी साहिल खारवाल को गुलमा इलाके से गिरफ्तार किया। आज आरोपी को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *