शादी का वादा कर शादी से मुकरा युवक, महिला ने दी आत्महत्या की धमकी

सिलीगुड़ी,31 दिसंबर (नि.सं.)।एक युवक द्वारा महिला को शादी का झांसा देकर शादी न करने मामला प्रकाश में आया है। वहीं, महिला ने उक्त युवक के घर के सामने में धरने पर बैठी है। यह घटना सिलीगुड़ी के टिकियापाड़ा 2 नंबर मातंगिनी कॉलोनी की है।


बताया गया है कि उक्त इलाके के निवासी देवलाल शाह के साथ स्थानीय एक महिला का प्रेम संबंध था। युवक ने महिला के साथ शादी करने का वादा भी किया गया था,लेकिन कुछ दिन पहले देवलाल शाह की शादी अन्य एक महिला के साथ ठीक हुई। घटना की जानकारी मिलते ही उक्त महिला ने घटना का प्रतिवाद किया। महिला ने आरोप लगाते हुए कहा कि देवलाल शाह ने शादी का झांसा देकर उसके साथ सहवास भी किया हैै।

लेकिन अब आरोपी और उसका परिवार उसे पहचानने से इनकार कर रहा है।महिला ने पूरी घटना के संबंध में सिलीगुड़ी थाने में एक शिकायत भी दर्ज करवायी है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है।दूसरी ओर, इस घटना की जानकारी होने पर महिला को उसके परिवार के सदस्यों ने उसे घर से निकाल दिया।महिला ने चेतावनी देते हुए कहा कि देवलाल शाह उससे शादी कर उसे अपनी पत्नी दर्जा दे अन्यथा वह आरोपी के घर के सामने आत्महत्या करेंगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *