शादी के 15 दिन बाद फांसी पर लटके मिले नव दंपति

सिलीगुड़ी, 21 नवंबर (नि.सं.)। सिलीगुड़ी के देबीडांगा में एक दंपति की रहस्यमयी मौत का मामला सामने आया है। बताया गया है कि 15 दिन पहले देवीडांगा के निवासी मुशीउर रहमान के साथ रामगंज की निवासी नुजत नसरीन की शादी हुई थी।


नुजत नसरीन रामगंज के स्कूल पढ़ती थी। उसे बारहवीं कक्षा में पंजीकरण के लिए स्कूल जाना पड़ता था। इस लिये वह कुछ दिनों के लिए अपने मायके जाना चाहती थी। वह शनिवार रात को अपनी मां से बात कर रही थी। तभी अचानक फोन कट गया।

इसकेे बाद आज नुजत के परिवार को खबर मिली कि नुजत और उसके पति का फंदे से लटकता शव बरामद किया गया है। दूसरी ओर, घटना की जानकारी मिलते ही प्रधान नगर थाने की पुलिस घटनस्थल पर पहुंची और शवों को बरामद किया। हालांकि, नुजत के परिवार वालों ने आरोप लगाते हुए कहा कि उसकी हत्या की गई है। क्योंकि वह पढ़ना चाहती थी, लेकिन उसके ससुराल वाले उसकी बात नहीं मान रहे थे। घटना के बाद पुलिस मृतक युवक के परिजनों से भी बात कर रही है। प्रधाननगर पुलिस पूरी घटना की जांच कर रही है।


मृतक युवक के पिता ने बताया कि आज सुबह दोनों को काफी देर तक आवाज देने के बावजूद उनका कोई जवाब नहीं मिला तो वे लोग घर में घुस कर देखा कि दोनों फंदे से लटके हुए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *