शहर को कचरा मुक्त करने के लिए नगर निगम ने किया 10 ट्रेलरों का उद्घाटन

सिलीगुड़ी, 24 दिसंबर (नि.सं.)। शहर को कचरा मुक्त करने के लिए सिलीगुड़ी का वर्तमान नगर प्रशासक मंडली काम कर रहा है। शहर की सेवाओं को सुचारू और सामान्य रखने के लिए सिलीगुड़ी नगर निगम ने आज एक ट्रेलर का उद्घाटन किया।


बताया गया है कि फिलहाल कचरा उठाने के लिये 4 ट्रेलरों का उपयोग किया जाएगा। अगले दो हफ्तों में शहर का कचरा ढोने के लिए 6 और ट्रेलरों का इस्तेमाल किया जाएगा।

सिलीगुड़ी नगर निगम के प्रशासक मंडली के चेरयमैन गौतम देव, प्रशासक मंडली के सदस्य रंजन सरकार, आलोक चक्रवर्ती समेत अन्य लोगों ने बाघायतिन पार्क में हरी झंडी दिखाकर इस ट्रेलर का उद्घाटन किया। गौतम देव ने कहा10 ट्रेलरों में से 5 ट्रेलर बोरो ऑफिस को दिए जाएंगे और शेष 5 का उपयोग नगर निगम द्वारा ही किया जाएगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *