शहरी विकास मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य ने सिलीगुड़ी नगर निगम में की पत्रकार सम्मेलन

सिलीगुड़ी, 27 अगस्त (नि.सं.)। वामबोर्ड ने सिलीगुड़ी नगर निगम के संचालन में अक्षमता का परिचय दिया है। इस लिये कि गरीब लोग नगर निगम के विभिन्न भत्तों से वंचित हैं। शहरी विकास मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य ने सिलीगुड़ी नगर निगम में एक पत्रकार सम्मेलन में यह बात कही।


आज चंद्रिमा भट्टाचार्य सिलीगुड़ी नगर निगम में पहुंची। सिलीगुड़ी नगर निगम के प्रशासक मंडली के चेयरमैन गौतम देव, प्रशासक मंडली के सदस्य रंजन सरकार, आलोक चक्रवर्ती समेत अन्य लोगों ने उनका स्वागत किया।

इसके बाद उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों के साथ एक बैठक की। बैठक के बाद उन्होंने पिछले वाम बोर्ड की आलोचना की और वर्तमान प्रशासक बोर्ड की प्रशंसा की।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *