साथ पले, साथ बढ़ें और साथ में ही लगा ली मौत को गले,सिलीगुड़ी में दिखी दोस्ती की अजब कहानी

सिलीगुड़ी, 4 अप्रैल (नि.सं.)। सिलीगुड़ी के 42 नंबर वार्ड अंतर्गत विवेकानंद नगर में दोस्ती की एक खौफनाक कहानी सामने आई है। जहां दो लड़की दोस्त ने एक साथ आत्महत्या कर ली है। बताया गया है कि दोेनों में लंबे समय से दोस्ती थी। एक फ्रेंड की शादी कहीं और तय हुई थी। शादी अप्रैल में तय हुई थी। लेकिन शादी के बाद दो दोस्त अलग हो जाएंगे? यह जानने के बाद दोनों फ्रेंड ने एक साथ आत्महत्या कर ली।


स्थानीय सूत्रों के अनुसार जब से दोनों को इस बात का पता चला तब से दोनों उदास थी। आज शाम दो किशोरी ने खाली घर देख फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। दूसरी ओर, घटना की खबर मिलते ही भक्तिनगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है। उस सुसाइड नोट में लिखा है कि “हमारा सब काम एकसाथ करना, हमारा हाथ कोई नहीं खोलेगा। हमें अलग मत करना, हमे एक साथ लेकर जाईगा, साथ में रखियेगा। हम लोगों को माफ कर दिजियेंगा। वहीं, घटना के बाद से इलाके में मातम छा गया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *