स्थानीय लोगों पर बदमाशों ने धारदार हथियारों से किया हमला, पुलिस ने तीन को दबोचा

सिलीगुड़ी, 20 सितंबर (नि.सं)। रात के अंधेरे में स्थानीय लोगों पर धारदार हथियार से बदमाशों ने हमला किया था। इस घटना में आशीघर चौकी की पुलिस ने 3 लोगों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के नाम नाम विश्वजीत मंडल (27), तन्मय सरकार उर्फ ​​पटल (24) और शुभंकर बेपारी (21) हैं। ये सभी शांतिनगर बउ बाजार के रहने वाले हैं।


उल्लेखनीय है कि रविवार रात करीब 12 बजे शांतिनगर इलाके में कई लोग नशे की हालत में एक घर के सामने आकर अभद्र भाषा में गाली.गलौज करने लगे। जब स्थानीय लोगों ने इसका प्रतिवाद किया तो 20-25 लोगों का एक गिरोह धारदार हथियार लेकर आये और स्थानीय लोगों पर हमला किया था। इतना ही नहीं इलाके के महिलाएं भी बदमाशों के हमले की शिकार हुई थी।

बदमाशों ने कुछ महिलाओं से कथित तौर पर उनके सोने के गहने भी लूट लिए थे। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने आशीघर चौकी में कई लोगों के खिलाफ एक लिखित शिकायत दर्ज करवाई थी। पुलिस ने शिकायत के 24 घंटे के भीतर 3 लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस पूरी घटना की जांच शुरू कर दी है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *