फुलेश्वरी और जोड़ापानी नदियों के जीर्णोद्धार के लिए सिंचाई विभाग की पहल, राज्य के सिंचाई मंत्री ने किया निरीक्षण

सिलीगुड़ी,17 जनवरी (नि.सं.)। राज्य सिंचाई विभाग ने सिलीगुड़ी में फुलेश्वरी और जोड़ापानी नदियों के जीर्णोद्धार की पहल की है। राज्य के सिंचाई मंत्री पार्थ भौमिक, सिलीगुड़ी के मेयर गौतम देव और डिप्टी मेयर रंजन सरकार ने बुधवार को फुलेश्वरी और जोड़ापानी नदियों का निरीक्षण किया। सिंचाई मंत्री ने आज सुबह सबसे पहले सिलीगुड़ी नगर निगम के वार्ड नंबर 36 और 37 के घोगोमाली में जोड़ापानी नदी का निरीक्षण किया। इसके बाद सुभाषपल्ली में फुलेश्वरी नदी और डाबग्राम क्षेत्र का निरीक्षण किया। 


निरीक्षण के बाद सिंचाई मंत्री पार्थ भौमिक ने कहा कि इस वर्ष सिलीगुड़ी शहर की इन दो महत्वपूर्ण नदियों के जीर्णोद्धार का कार्य शुरू किया गया है। वर्ष के अंत तक नदियों को पूर्व स्थिति में लाने की व्यवस्था की जायेगी।

वहीं, मेयर गौतम देव ने कहा कि फुलेश्वरी और जोड़ापानी नदी के जीर्णोद्धार के लिए सिंचाई विभाग ने पहल की है। सिंचाई मंत्री ने आज दोनों नदियों का निरीक्षण भी किये। उन्होंने कहा कि नदी जीर्णोद्धार के साथ सौंदर्यीकरण का कार्य भी किया जायेगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *