सिलीगुड़ी,10 नवंबर (नि.सं.)। सिलीगुड़ी नगर निगम ने अवैध रूप से शहरों में लगे होर्डिंग के खिलाफ अभियान शुरू कर दिया है। दरअसल, सिलीगुड़ी में लंबे समय से सरकारी जमीन पर और सड़कों के किनारे इमारतों पर अवैध रूप से होर्डिंग लगे हुए है।
जिसके खिलाफ इस बार सिलीगुड़ी नगर निगम ने सख्त कार्रवाई की है। गुरुवार को नौकाघाट मोड़ संलग्न इलाके में सरकारी जमीन पर अवैध रूप से लगे होर्डिंग को सबसे पहले हटाया गया। इसके अलावा, सेवक रोड संलग्न एक गगनचुंबी इमारत में भी लगे अवैध होडिंग को निगम के कर्मचारियों ने अभियान चलाकर हटा दिया।
उल्लेखनीय है कि सिलीगुड़ी नगर निगम ने पहले ही साफ़ कर दिया था कि शहर में लगे अवैध होर्डिंग के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा।