सिक्किम में बड़ा सड़क हादसा, सेना का वाहन खाई में गिरने से 16 जवान शहीद, 4 घायल

सिक्किम, 23 दिसंबर (नि.सं.)। सिक्किम में एक दर्दनाक सड़क हादसे में सेना के 16 जवान शहीद हो गए, जबकि चार जवान घायल हो गए है। भारतीय सेना के अधिकारी के मुताबिक यह घटना उत्तरी सिक्किम के जेमा में हुई है।


यह हादसा तब हुआ,जब जेमा के रस्ते में आर्मी का वाहन खतरनाक मोड़ पर खड़ी ढलान से नीचे फिसलते हुए गहरी खाई में गिर गया। जिसके बाद बचाव अभियान तुरंत शुरू किया गया। घायल सैनिकों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

इधर, इस हादसे पर दुख जताते हुए केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा-उत्तरी सिक्किम में हुए सड़क हादसे में भारतीय सेना के जवानों की शहादत पर गहरा दुख है। देश उन जवानों की सेवाओं और समर्पण के लिए कृतज्ञ है। शहीदों के परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *