सिक्किम में लापता जयगांव के निवासी विकास छेत्री, परिवार वाले चिंतित

अलीपुरद्वार,8 अक्टूबर (नि.सं.)। तीस्ता में आई बाढ़ ने सिक्किम को तबाह कर दिया है। इस बाढ़ में कई घर और वाहनें बह गयी है। कई लोगों की मौत हो गयी है। कई लोग अब भी लापता हैं। वहीं, अलीपुरद्वार के जयगांव खोकलाबस्ती थापा टोल इलाके के निवासी विकास छेत्री सिक्किम गए थे। जिसके बाद उसका कोई सुराग नहीं मिल रहा है। जिससे परिजन चिंतित हैं।


परिजनों की ओर से बताया गया है कि विकास एक निजी कंपनी में चालक के तौर पर का काम करता है। बुधवार से उससे कोई संपर्क नहीं होने से परिवार के सदस्यों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। गुरुवार को विकास जिस कंपनी में काम करता था। उसके मालिक ने फोन पर बताया कि तीस्ता में वाहन समेत चालक बह गया है। इसके बाद अब तक कोई खबर नहीं मिली है। इसे लेकर परिवार चिंतित है।

वहीं, विकास छेत्री की पत्नी सीता छेत्री ने बताया कि वह मंगलवार को सिलीगुड़ी से ट्रक लेकर सिक्किम गए थे। उस रात वह वहीं रूके थे। आखिरी बात रात में हुई थी। उसके बाद उनके साथ कोई संपर्क नहीं हुआ है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *