सिक्किम में प्राकृतिक आपदा! राष्ट्रीय राजमार्ग-10 क्षतिग्रस्त, सिलीगुड़ी से बस सेवा बंद

सिलीगुड़ी, 4 अक्टूबर(नि.सं.)। सिक्किम में प्राकृतिक आपदा के कारण तीस्ता में बाढ़ आ गई है। जिससे सिलीगुड़ी-सिक्किम जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग-10 पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। जिस कारण सिलीगुड़ी-सिक्किम संचार व्यवस्था पूरी तरह ठप हो गई है। इस बीच सिक्किम जाने वाले यात्रियों और पर्यटकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सिलीगुड़ी से सभी बस सेवाएं रद्द कर दी गई है।


बताया जा है कि आपदा के बाद स्थिति सामान्य होने तक सिक्किम राष्ट्रीय परिवहन (एसएनटी) बस टर्मिनल से बस सेवाएं बंद रहेंगी। सुबह से ही सभी बसें टर्मिनल में खड़ी नजर आई।वहीं, बस टर्मिनल पर यात्रियों और पर्यटकों की काफी संख्या देखी गई। हालांकि, कुछ छोटी वाहन सिक्किम जा रही है। उनके लिए यात्रियों को दोगुना किराया देना पड़ रहा है। नतीजतन, कई कइयों को परेशानी हो रही है। 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *