सिलीगुड़ी,5 अक्टूबर (नि.सं.)। राज्यपाल को काला झंडा दिखाने को लेकर कुछ समय के लिए तनाव का माहौल देखा गया। आज सिलीगुड़ी के स्टेट गेस्ट हाउस के सामने तृणमूल कांग्रेस के 1 नंबर टाउन कमिटी ने राज्यपाल को काला झंडा दिखाया। इस घटना के बाद तनाव का माहौल देखा गया।
तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने 100 दिन और आवास योजना के बकाए की मांग में राज्यपाल को काला झंडा दिखाया। जब राज्यपाल गेस्ट हाउस में प्रवेश किए तो तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता और समर्थक ने ‘गो बैक राज्यपाल’ के नारे लगाते हुए गेस्ट हाउस में घुस गए। वे सड़क पर बैठकर भी प्रदर्शन किया। लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया।जिसके बाद पुलिस के साथ तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की धक्का-मुक्कि हो गई।
ज्ञात हो कि सिक्किम में प्राकृतिक आपदा के कारण उत्तर बंगाल में बाढ़ की स्थिति है। राज्यपाल ने आज सुबह प्रभावित इलाकों का दौरा किया। दौरे के बाद राज्यपाल सिलीगुड़ी के गेस्ट हाउस पहुंचे। वहां तृणमूल नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया।