सिलीगुड़ी में गांजे के साथ दो गिरफ्तार

सिलीगुड़ी, 1 जून (नि.सं.)। आशीघर चौकी की सादे पोशाक की पुलिस ने गांजे के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के नाम समीर राय और उमेश राय है। इनमें से एक दक्षिण एक्तियाशाल के निवासी है तो दूसरा भोलानाथ पाड़ा का निवासी है। 


गुप्त सूत्रों के आधार पर आशीघर चौकी की सादे पुलिस ने बानेश्वर मोड़ इलाके में अभियान चलाया और उक्त दोनों युवकों को पकड़ा। तलाशी के दौरान पुलिस ने दोनों के पास से दो बैगों से लगभग 25 किलो गांजा बरामद किया गया।

बरामद गांजा का अनुमानित बाजार मूल्य 2 लाख 50 हजार रुपये है। बताया गया है कि दोनों युवक लंबे समय से शहर में अवैध रूप से गांजा का कारोबार कर रहे थे। आज दोनों को जलपाईगुड़ी अदालत में पेश किया गया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *