सिलीगुड़ी में वामफ्रंट ने शुरू किया जनसंपर्क कार्यक्रम

सिलीगुड़ी, 10 जनवरी (नि.सं.)। वामफ्रंट ने लोगों से समर्थन लेने के लिए सिलीगुड़ी में एक जनसंपर्क कार्यक्रम शुरू किया है।बताया गया है कि यह जनसंपर्क कार्यक्रम 10 जनवरी से 17 जनवरी तक चलेगा।आज इस कार्यक्रम के उपलक्ष्य में वाम के सभी बूथों पर लाल झंडे लगाये गये है।


मूल रूप से यह कार्यक्रम राज्य के लोगों के मन में वाम दृष्टिकोण को जगाने के लिए है।आज नगर निगम के 20 नंबर वार्ड से उक्त कार्यक्रम का शुरूआत किया गया। सिलीगुड़ी के विधायक तथा वाम नेता अशोक भट्टाचार्य ने कार्यकर्ताओं और समर्थकों को साथ लेकर लोगों के घर पहुंचे।

अशोक भट्टाचार्य ने कहा कि तृणमूल और भाजपा लोगों को धोखा दे रहे हैं। देश में बेरोजगारी लगातार बढ़ते ही जा रही है। राज्य और केंद्र सरकार दोनों भ्रष्टाचार और सामानों के बढ़ते कीमतों पर अंकुश लगाने में विफल रहे हैं।वामफ्रंट लोगों के पास था और रहेंगा। लोगों को यह संदेश दिया जा रहा है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *