सिलीगुड़ी अदालत में तृणमूल लीगल सेल ने किया विरोध प्रदर्शन

सिलीगुड़ी, 17 मई (नि.सं.)। कोलकाता में वकील कल्याण बंदोपाध्याय पर हमले के प्रतिवाद में आज तृणमूल लीगल सेल ने सिलीगुड़ी अदालत में विरोध पदर्शन किया है। ज्ञात हो कि केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने नारदा घोटाले में आज सुबह कोलकाता में मंत्री फिरहाद हकीम, सुब्रत मुखर्जी, मदन मित्र और शोभन चटर्जी को गिरफ्तार किया। वकील कल्याण बंदोपाध्याय उन्हें कानूनी सेवाएं देने गए।


आरोप है कि केंद्रीय वाहिनी ने वकील पर भी हमला किया। इस घटना का प्रतिवाद करते हुए तृणमूल लीगल सेल के वकीलों ने सिलीगुड़ी के अदालत परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने मुंह में काले कपड़ा बाधकर विरोध प्रदर्शन किया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *