सिलीगुड़ी विधानसभा में भाजपा उम्मीदवार शंकर घोष की बढ़त मजबूत, अशोक भट्टाचार्य काफी पीछे

सिलीगुड़ी,2 मई (नि.सं.)। सिलीगुड़ी विधानसभा में संयुक्त मोर्चा के वामपंथी उम्मीदवार अशोक भट्टाचार्य काफी मतों से पीछे चल रहे है। इसके बाद वह मतगणना केंद्र छोड़कर बाहर निकल गये। सिलीगुड़ी विधानसभा में पांचवें रांउड में भाजपा उम्मीदवार शंकर घोष आगे हैं।


वहीं, अशोक भट्टाचार्य काफी पीछे है।इसके बाद वह मतगणना केंद्र छोड़कर बाहर आ गये। अशोक भट्टाचार्य पत्रकारों के सामने कुछ टिप्पणी नहीं करना चाहते थे। उन्होंने कहा कि लोकसभा वोट का रुझान बना हुआ है। यह एक राजनीतिक संघर्ष है। पार्टी इस पर राजनीतिक विश्लेषण करेगी। 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *