सिलीगुड़ी के रिहायशी इलाके में घुसा तेंदुआ, पूरे इलाके में मचा हड़कंप

सिलीगुड़ी, 17 मई (नि.सं.)। सिलीगुड़ी के चंपासारी अंतर्गत समरनगर इलाके से रौंगटे खड़े कर देने वाली तस्वीर आई है। यहां आज सुबह 10 बजे एक तेंदुआ अचानक घुस आया। आबादी वाले इस इलाके में तेंदुआ घुस आने से लोगों में हड़कंप मच गया। साथ ही तेंदुए को देखने के लिये वहां काफी संख्या में लोग जमा होने लगे।


बताया गया है कि आज सुबह स्थानीय लोगों ने एक मैदान मेें उक्त तेंदुए को देखा। इसके बाद तेंदुए ने एक व्यक्ति पर हमला किया और समरनगर इलाके में घुस आया। वहां तेंदुए ने दो और लोगों पर हमला कर दिया। दो लोगों पर हमला करने के बाद तेंदुआ एक तीन मंजिला मकान में घुस गया।

इसके बाद उक्त घर के बाहर वाले गेट को बंद कर दिया गया। जिसके चलते तेंदुआ घर के अंदर ही फंस गया। घटना की जानकारी मिलते ही प्रधाननगर पुलिस मौके पर पहुंची। साथ ही घटना की सूचना सुकना वाइल्ड लाइफ स्वायड को दी गयी। करीब 12 बजे वाइल्ड लाइफ स्वायड के वनकर्मी मौके पर पहुंचे।


कई घंटों तक तेंदुए को पकड़ने के लिए मशक्कत की गई। जाल की मदद से बार-बार कोशिश के बावजूद कोई सफलता नहीं मिल रही थी जिसके लिए वन विभाग की टीम ने तेंदुआ को बेहोश कर पकड़ने का प्लान बनाया और घर की खिड़की से नींद की गोली दागा। इसके बाद तेंदुआ जाल में फंस गया।

अनुमान है कि तेंदुआ पास-पास के जंगल से इलाके में घुसा आया था। तेंदुए के हमले में 3 लोग घायल हुए है। वहीं, घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।हालांकि, तेंदुआ पकड़ने जाने के बाद इलाका वासियों ने राहत की सांस ली है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *