सिलीगुड़ी में 103 किलो गांजे के साथ दो गिरफ्तार

सिलीगुड़ी, 28 नवंबर (नि.सं.)। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) और माटीगाड़ा थाने की सादे पोशाक की पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर तस्करी होने से पहले भारी मात्रा में गांजा जब्त किया है।साथ ही इस मामले में दो लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के नाम शौहर अली (25) और महीबूल हुसैन (35) है।

वहीं, तस्करी के लिए व्यवहार किये जा रहे एक असम नंबर की (AS 01LC3317) ट्रक को भी पुलिस ने जब्त की है। मिली जानकारी के अनुसार एसओजी की टीम को खबर मिली थी कि असम नंबर की एक ट्रक से भारी मात्रा में गांजा की तस्करी होने वाला है। जिसके बाद एसओजी की टीम ने बीती रात माटीगाड़ा थाने की सफेद पोशाक की पुलिस की मदद से परिवहन नगर इलाके में अभियान चलाया।

इस दौरान एक असम नंबर की ट्रक को रोका गया। इसके बाद ट्रक की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान पुलिस को ट्रक के अंदर से गांजे की कई पैकेट बरामद किया। जिसका वजन 103 किलो है। इसके बाद गांजा तस्करी के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। आज दोनों आरोपियों पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


betasusdasdasdroyalbetmobilbahisjojobetjojobet girişjojobet girişPusulabet jojobetkargabetİmajbetimajbetJojobetPusulabet jojobetjojobetgrandpashabetjojobetjojobetcasibomholiganbetmatadorbet Built with ❤︎ by appycodes