सिलीगुड़ी के 12 नंबर वार्ड में अवैध निर्माण! विरोध करने पर व्यक्ति की पिटाई करने का आरोप

सिलीगुड़ी,25 सितंबर (नि.सं.)। अवैध निर्माण के खिलाफ प्रतिवाद करने पर सिलीगुड़ी में एक व्यक्ति की पिटाई करने का आरोप उठे है। यह घटना बीते शनिवार रात को सिलीगुड़ी के 12 नंबर वार्ड के हरेन मुखर्जी रोड की है। श्यामाप्रसाद घोष नामक व्यक्ति पर हमला किया गया है। घटना के बाद उन्होंने पानीटंकी चौकी में एक शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। आरोप है कि श्यामाप्रसाद घोष के घर की दीवार के पास एक घर अवैध रूप से बनाया जा रहा है। उन्होंने पहले भी मना किया था। कुछ दिनों तक काम बंद रहा, लेकिन फिर से काम शुरू कर दिया गया।


शनिवार को काम को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। कथित तौर पर श्यामाप्रसाद घोष पर हमला किया गया। उनकी आंख और नाक पर वार किया गया है। आंख के नीचे कई टांके भी लगे हैं। बाद में उन्होंने थाने में शिकायत दर्ज कराई। श्यामाप्रसाद घोष ने का आरोप है। घटना के बाद उन्होंने पार्षद वासुदेव घोष को सूचना दी, लेकिन वे नहीं आये। उन्होंने पार्षद की भूमिका को लेकर नाराजगी जताई।हालांकि, पार्षद ने कहा कि घटना के दिन वह दूसरे कार्यक्रम में थे। उन्होंने कहा कि वह इलाके में जाकर अवैध निर्माण हटाने के लिए कदम उठाएंगे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *