सिलीगुड़ी में 20 लाख रुपये का यार्सागुंबा बरामद

राजगंज, 14 सितंबर (नि.सं.)। आमबाड़ी रेंज के वनकर्मियों ने अभियान चलाकर एक बार फिर करीब 20 लाख रुपये मूल्य के यार्सागुंबा बरामद किया है। बुधवार रात को आमबाड़ी रेंजर आलमगीर हक के नेतृत्व में वनकर्मियों ने सिलीगुड़ी के विभिन्न जगहों पर अभियान चलाकर करीब 800 ग्राम यार्सागुंबा बरामद किया है।इसकी अनुमानित बाजार कीमत करीब 20 लाख रुपये बताई जा रही है।


ज्ञात हो कि गुप्त सूचना के आधार पर आमबाड़ी रेंज के रेंजर आलमगीर हक के नेतृत्व में वनकर्मियों ने 8 सितंबर को सिलीगुड़ी के समरनगर इलाके में अभियान चलाकर बहुमूल्य यार्सागुंबा के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया था। सिलीगुड़ी में हैंडओवर के बाद तस्करों ने इन यार्सागुंबा को नेपाल के रास्ते चीन में तस्करी करने की योजना बनाई थी। इससे पहले गुप्त सूत्रों के आधार पर अभियान चलाकर वनकर्मियों ने उक्त दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया था।

इनके पास से करीब 13 ग्राम यार्सागुंबा बरामद किए गए थे। आरोपियों से पूछताछ के बाद बुधवार को सिलीगुड़ी में विभिन्न जगहों पर अभियान चलाकर 800 ग्राम यार्सागुंबा बरामद किया गया है। हालांकि, इस मामले में कल किसी की गिरफ्तार नहीं हो पाई है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *