सिलीगुड़ी में आग्नेयास्त्रों के साथ युवक गिरफ्तार

सिलीगुड़ी, 31 मार्च (नि.सं.)। बीती रात मेट्रोपोलिटन की सिलीगुड़ी थाना अंतर्गत पानीटंकी चौकी की पुलिस ने महानंदा नदी किनारे सूर्यसेन पार्क के पास आग्नेयास्त्रों के साथ एक युवक गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम आनंद दास (20) है। वह 44 नंबर वार्ड अंतर्गत दशरथ पल्ली के लक्ष्मी कॉलोनी इलाके का निवासी बताया गया है।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कल रात उन लोगों को गुप्त सूत्रों से खबर मिलती है कि महानंदा नदी किनारे एक युवक संदेश जनक स्थिति में घूम रहा है। जिसके बाद पानीटंकी चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची और उक्त युवक को हिरासत में लिया।

इसके बाद तलाशी दौरान उसके पेंट की पॉकेट से वन शटर बंदूक और एक जिंदा कारतूस बरामद की गई। पुलिस को संदेह है कि वह किसी अपराधिक घटना को अंजाम देने के लिए घूम रहा था। आरोपी को आज सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया है। पानीटंकी चौकी पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


maxwinjojobet güncel girişroyalbetmobilbahisjojobetjojobet girişjojobet girişPusulabet JojobetkargabetperabetperabetJojobetPusulabet Jojobetjojobetgrandpashabetcasibomjojobetcasibomgrandpashabettipobet Built with ❤︎ by appycodes