सिलीगुड़ी, 23 जुलाई (नि.सं.)। राज्य के पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद भारतीय जनता युवा मोर्चा सिलीगुड़ी सांगठनिक जिला ने पार्थ चटर्जी का पुतला लेकर विरोध रैली निकाली है।
इस विरोध रैली में युवा संगठनों के नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष तथा माटीगाड़ा-नक्सलबाड़ी के विधायक आनंदमय बर्मन मौजूद थे। यह रैली हाशमी चौक से शुरू हुई और शहर के विभिन्न मार्गों की परिक्रमा की।
बाद में जब भाजपा कार्यकर्ता हाशमी चौक पर पार्थ चटर्जी का पुतला फूंकने गए तो पुलिस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच हाथापाई हो गई। इस घटना में भाजपा का एक कार्यकर्ता घायल हो गया। बाद में घायल कार्यकर्ता को सिलीगुड़ी जिला अस्पताल ले जाया गया।