सिलीगुड़ी में चोरी की तीन रेंजर साइकिल बरामद, चार गिरफ्तार

सिलीगुड़ी,12 फरवरी (नि.सं.)। सिलीगुड़ी थाने की पुलिस ने सिलीगुड़ी के विभिन्न जगहों से चोरी हुई तीन कीमती रेंजर साइकिलें बरामद की है। साथ ही इस घटना में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।


बताया गया है कि 11 फरवरी को सिलीगुड़ी के पानीटंकी चौकी में साइकिल चोरी की एक शिकायत दर्ज करायी गयी थी। इस शिकायत के आधार पर पुलिस जांच में जुटी। गुप्त सूत्रों के आधार पर पुलिस ने सबसे पहले विवेकानंद पल्ली खालपाड़ा में अभियान चलाकर मोहम्मद राजा (30) को गिरफ्तार किया और एक साइकिल भी बरामद की।

बाद में आरोपी से पूछताछ के बाद संतोष कुमार शाह(44), अशोक राय (30) और मोहम्मद आरिफ हसन (54) के नाम सामने आए। जिसके बाद अभियान चलाकर उन्हें भी गिरफ्तार किया गया। इनके पास से दो और साइकिलें बरामद की गईं। आज चारों आरोपियों को सिलीगुड़ीअदालत में पेश किया गया है। पुलिस पूरी घटना की जांच कर रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *