सिलीगुड़ी में ईद के मौके पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने कंचनजंगा स्टेडियम में अदा की नमाज

सिलीगुड़ी,11 अप्रैल(नि.सं.)। भारत में आज यानी 11 अप्रैल को ईद-उल-फितर का त्योहार धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। ईद का त्योहार खुशियों और भाईचारे का त्योहार है।रमजान का पाक महीना पूरा होने के बाद शव्वाल महीने की पहली तारीख को ईद का त्योहार मनाया जाता है।सुबह से ही सिलीगुड़ी के विभिन्न मस्जिदों में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईद की नमाज अदा की। हर बार की तरह इस बार भी सिलीगुड़ी के कंचनजंगा स्टेडियम में सैकड़ों लोगों ने एक साथ ईद की नमाज अदा की।


आज सुबह 9 बजे स्टेडियम मैदान में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने नमाज अदा की है। नमाज के बाद सभी ने एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी। ईद की बधाई देने के लिए मेयर गौतम देव भी स्टेडियम में मौजूद थे। नमाज के बाद उन्होनें इमाम और वहां आए लोगों को ईद की मुबारकबाद दी।वहीं, राजगंज में भी आज ईद मनाई गयी। आज राजगंज के बलदापुकुर, संन्यासीकाटा, बेलाकोवा, आमबाड़ी, फूलबाड़ी समेत कई जगहों पर ईद मनाई गई। मुस्लिम धर्म के लोगों ने नमाज अदा की।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *