सिलीगुड़ी, 24 मार्च(नि.सं.)। सिलीगुड़ी में एक कॉलेज छात्र का फंदे से लटकता शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने बंद घर से छात्र का सड़ा-गला शव बरामद किया। मृत छात्र का नाम विशाल सरकार है। वह हुगली के बंडेल का रहने वाला था और वह सिलीगुड़ी के सेवक रोड संलग्न एक निजी कॉलेज में पढ़ाई कर रहा था। कॉलेजपाड़ा में वह एक फ्लैट किराए पर लेकर रह रहा था।
विशाल ने आखिरी बार अपने दोस्तों से शुक्रवार को बात की थी। इसके बाद से कोई संपर्क नहीं हुआ। आज सुबह लोगों को फ्लैट से सड़ी हुई बदबू आयी। बाद में इसकी सूचना पुलिस को दी गई। खबर मिलते ही सिलीगुड़ी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर छात्र का शव बरामद किया। पुलिस पूरी मामले की जांच कर रही है।