सिलीगुड़ी में भारी मात्रा में गांजे के साथ दो गिरफ्तार

सिलीगुड़ी,12 जनवरी (नि.सं.)।प्रधान नगर पुलिस ने मादक पदार्थ की तस्करी करने के आरोप में दो लोगों को रंगे हाथों पकड़ा है। दोनों आरोपियों के नाम खोखन चौधरी और मुस्तफा मंडल है।खोखन चौधरी दक्षिण दिनाजपुर का निवासी है और मुस्तफा मंडल मुर्शिदाबाद का निवासी है।

दोनों आरोपी प्रशासन की आंख में धूल झुक कर गांजा को दूसरे राज्य में तस्करी करने के उद्देश्य से कूचबिहार से रवाना हुए थे।इसके बाद गुप्त सूत्रों के आधार पर प्रधान नगर थाने की सादे पोशाक की जंक्शन के तेंनजिग नार्गे बस स्टैंड पर अभियान चलाकर खोखन चौधरी के बैग में एक प्लास्टिक के पैकेट से 11 किलो 300 ग्राम गांजा और मुस्तफा मंडल के बैग से 9 किलो 600 ग्राम गांजा बरामद किया।

बताया गया है कि ये दोनों व्यक्ति तेनजिंग नोर्गे बस स्टैंड पर उतर कर दूसरे राज्य जाने के लिए बस की तलाश में थे। इस दौरान पुलिस को इन दोनों व्यक्तिओं पर संदेह हुआ। इसके बाद पुलिस ने दोनों की तलाशी ली। तलाशी के दौरान दोनों के पास से कुल 20 किलो 900 ग्राम गांजा बरामद किया गया। बाद में पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया।पुलिस ने दोनों आरोपियों को एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया हैै।पुलिस पूरी घटना की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


maxwinjojobet güncel girişroyalbetmobilbahisjojobetjojobet girişjojobet girişPusulabet JojobetkargabetİmajbetimajbetJojobetPusulabet Jojobetjojobetgrandpashabetjojobetjojobetcasibomholiganbettipobet Built with ❤︎ by appycodes