सिलीगुड़ी में पुलिस की गाड़ी से फरार हुए दो आरोपी

सिलीगुड़ी, 16 नवंबर (नि.सं.)। पुलिसकर्मियों की आंखों में धूल झोकते हुए पुलिस वाहन से दो आरोपी फरार हो गए। यह घटना सिलीगुड़ी की है। पुलिस द्वारा शहर में आरोपियों की तलाशी की जा रही है।

बताया गया है कि एनजेपी पुलिस ने सोमवार रात को कृष्ण दे और देबाशीष दास नामक दो युवकों को गिरफ्तार किया था। उनके खिलाफ आपराधिक आरोप लगाए गए है। उन्हें आज सुबह इलाज के लिए सिलीगुड़ी जिला अस्पताल ले जाया जा रहा था।

तभी जिला अस्पताल के सामने पुलिस को चकमा देकर गाड़ी से दोनों युवक फरार हो गए।घटना के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश में शहर में तलाशी अभियान चलाया। इलाके भर में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


betasusdasdasdroyalbetmobilbahisjojobetjojobet girişjojobet girişPusulabet jojobetkargabetİmajbetimajbetJojobetPusulabet jojobetjojobetgrandpashabetjojobetjojobetcasibomholiganbetmatadorbet Built with ❤︎ by appycodes