सिलीगुड़ी में सड़क निर्माण कार्य शुरू होने से लोगों में खुशी की लहर

सिलीगुड़ी, 8 नवंबर (नि.सं.)। सिलीगुड़ी के चौथे महानंदा पुल से माटीगाड़ा की ओर जाने वाली सड़क की मरम्मत का काम शुरू हो गया है। साउथ अंबेडकर कॉलोनी के पास सैकड़ों मीटर सड़क लंबे समय से जर्जर अवस्था में पड़ी थी। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हैं, जिसके चलते बीच-बीच में दुर्घटनाएं होती रहती थी।

आखिरकार उक्त सड़क की मरम्मत का काम शुरू किया गया है। इसके अलावा कई छठव्रती इस सड़क से चलकर घाट तक जाते हैं। उनकी असुविधा को देखते हुए माटीगाड़ा ब्लॉक प्रशासन ने सड़क की मरम्मत शुरू कर दी है।

फिलहाल पत्थर और मिट्टी फेंक कर सड़क की मरम्मत की जा रही है। बताया गया है कि पिच रोड का काम बाद में किया जाएगा। लंबे समय के बाद सड़क की मरम्मत होने से स्थानीय लोगों से लेकर व्यवसायियों में खुशी देखी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


maxwinjojobet güncel girişroyalbetmobilbahisjojobetjojobet girişjojobet girişPusulabet JojobetkargabetİmajbetimajbetJojobetPusulabet Jojobetjojobetgrandpashabetjojobetjojobetcasibomholiganbettipobet Built with ❤︎ by appycodes