सिलीगुड़ी में टोटो की चपेट में आने से महिला की मौत

सिलीगुड़ी, 21 फरवरी (नि.सं.)। टोटो की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गयी। 14 फरवरी को सिलीगुड़ी के 20 वार्ड के सुभाषपल्ली के नेताजी सुभाष रोड पर टोटो की चपेट में आने से चित्रा कुंडू नामक महिला की मौत हो गई। महिला घर से निकल कर रास्ते से जा रही थी। तभी घर के सामने सड़क पर एक टोटो ने उसे पीछे से टक्कर मार दी। जिससे चित्रा देवी सड़क पर गिर गई। तभी टोटो उसके ऊपर चढ़ गया। उनके सिर पर गंभीर चोट लगी। तब से वह कोमा में थी। महिला का इलाज उत्तरबंग मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में चल रहा था, जहां मंगलवार की रात महिला की मौत हो गई।


बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव को उसके घर सुभाषपल्ली लाया गया।घटना के बाद चित्रा देवी के परिवार ने सिलीगुड़ी थाने में एक लिखित शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने जांच के बाद टोटो चालक को गिरफ्तार कर लिया।इस बीच, नेताजी सुभाष रोड पर नाली कार्य के लिए स्लैब तोड़ दिये गये हैं। वे टूटे हुए स्लैब कई दिनों से सड़क पर पड़े हैं।

निवासियों का आरोप है कि वह सब साफ नहीं करने से सड़क संकरी होने के कारण दुर्घटनाएं हो रही हैं। हालांकि, स्थानीय पार्षद अभया बसु उस शिकायत को स्वीकार नहीं करना चाहती है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *