सिलीगुड़ी में शांतिपूर्ण मतदान की अपील, पुलिस कमिश्नर खुद संभाल रहे मोर्चा

सिलीगुड़ी, 17 अप्रैल (नि.सं.)। विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान से पहले सिलीगुड़ी में प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। 23 अप्रैल को होने वाले मतदान को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

सिलीगुड़ी पुलिस कमिश्नर  सैयद वकार रजा ने आम लोगों से खास अपील करते हुए कहा है कि शहर में शांतिपूर्ण मतदान की परंपरा को इस बार भी बनाए रखें। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि किसी भी स्थिति में माहौल खराब न होने दें और लोकतंत्र के इस पर्व को शांतिपूर्वक संपन्न करें।

पुलिस कमिश्नर खुद मैदान में उतरकर लगातार विभिन्न इलाकों का दौरा कर रहे हैं। इसी क्रम में उन्होंने सिलीगुड़ी और डाबग्राम-फूलबाड़ी क्षेत्र के कई मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया और वहां की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान दार्जिलिंग और जलपाईगुड़ी के जिला शासकों के साथ संयुक्त रूप से मतदान केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए, ताकि मतदान के दौरान किसी तरह की गड़बड़ी न हो।

पुलिस प्रशासन ने आम लोगों की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं, ताकि मतदान के दौरान किसी को कोई परेशानी होने पर तुरंत सहायता मिल सके।

सैयद वकार रजा ने बताया कि फिलहाल सभी क्षेत्रों में स्थिति सामान्य और शांतिपूर्ण है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरती जा रही है।

अंत में उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि वे 23 अप्रैल को बिना किसी डर, भय या दबाव के अधिक से अधिक संख्या में मतदान करें और लोकतंत्र को मजबूत बनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


betasusperabetjokerbetmobilbahisjojobetJojobetJojobetkargabetpusulabetpusulabetpokerklasJojobetJojobetjojobetmariobetGrandpashabet girişurfa konteynerşanlıurfa konteynergrandpashabet girişholiganbet girişgrandpashabet girişmatbet girişvdcasino girişcasibom casibom pusulabet güncel girişpalacebetteosbetteosbetbetgitromabetgameofbetgrandpashabetjojobetholiganbetgrandpashabetbetparkbetparkbetparkjojobet girişDeneme Bonusu Veren SitelerbahiscasinoCratosroyalbetbetparkpusulabetsekabetmatbetvdcasinopalacebetbahiscasino1wingrandpashabetholiganbetjojobetimajbetgrandpashabetgrandpashabetgrandpashabetDeneme Bonusu Veren SitelerŞans Casinojojobet girişjojobetazhar-itay.com grandpashabetpusulabet girişkazandraperabetperabetperabetjojobetcasibompulibetholiganbetgrandpashabetgrandpashabetpusulabetcasibomgrandpashabetgrandpashabetjojobetholiganbetgrandpashabetjojobetgrandpashabet girişgrandpashabet girişcasibombetpuanbetpuanholiganbet girişholiganbetibizabet girişibizabetibizabet girişholiganbet girişibizabetromabet giriş1win1win girişgrandpashabetgrandpashabet girişcasibomDeneme Bonusu Veren Sitelergrandpashabetcasibomcasibomcasibompusulabet giriş Built with ❤︎ by appycodes