सिलीगुड़ी में जयंती पर याद किये गए ईश्वरचंद्र विद्यासागर

सिलीगुड़ी, 26 सितंबर (नि.सं.)। सिलीगुड़ी नगर निगम की ओर से पंडित ईश्वर चंद्र विद्यासागर की जयंती मनाई गई। आज कॉलेजपाड़ा चिल्ड्रन पार्क में एक कार्यक्रम के माध्यम से ईश्वर चंद्र विद्यासागर की जयंती मनायी गयी।


नगर प्रशासक गौतम देव, प्रशासक मंडली के सदस्य रंजन सरकार, आलोक चक्रवर्ती, विवेक वैद समेत अन्य सदस्यों ने ईश्वर चंद्र विद्यासागर की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। गौतम देव ने कहा कि पंडित ईश्वर चंद्र विद्यासागर का जन्मदिन सादगी तरीके से मनाया गया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *