सिलीगुड़ी, 5 जनवरी (नि.सं.)। भाजपा ने सिलीगुड़ी नगर निगम चुनाव शांतिपूर्ण करवाने के लिए राज्य चुनाव आयोग से केंद्रीय वाहिनी की तैनाती की मांग की है। आज मल्लागुड़ी भाजपा पार्टी कार्यालय में पत्रकारों को संबोधित करते हुए भाजपा के सिलीगुड़ी सांगठनिक जिला कमिटी के अध्यक्ष आनंदमय बर्मन ने यह मांग की।
उन्होंने कहा कि जिस तरह से कोलकाता निगम चुनाव में राज्य सरकार ने सत्ता का प्रयोग कर अशांति फैलाकर वोट की लूट की है। इस तरीके की परिस्थिति सिलीगुड़ी नगर निगम चुनाव में न हो, जिस वजह से केंद्रीय वाहिनी की तैनाती होनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि इसके अलावा एक तरफ राज्य में आंशिक लॉकडाउन चल रहा है। चुनाव प्रचार को लेकर गाइडलाइन भी दी गई है। लेकिन तृणमूल कांग्रेस इसे अनदेखा कर चुनाव प्रचार कर रही है।
वहीं, दूसरी तरफ शंकर घोष ने लोगों से शहर को नया शहर बनाने के लिए युवा उम्मीदवारों का चयन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि भविष्य के नेताओं को मौका देना चाहिए ताकि शहर का चौतरफा विकास हो पाए।