सिलीगुड़ी में प्रतिबंधित कफ सिरप के साथ युवक गिरफ्तार

सिलीगुड़ी,16 मार्च (नि.सं.)। सिलीगुड़ी मेट्रोपॉलिटन पुलिस की प्रधान नगर थाना की पुलिस ने बीती रात प्रतिबंधित कफ सिरप के साथ जंक्शन बस स्टैंड से एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम राजू राय है। वह दागापुर के बांदरीजोत का निवासी है।


बताया जा रहा है कि राजू बीती रात को जंक्शन में किसी को प्रतिबंधित कफ सिरप देने के लिए पहुंचा था,लेकिन गुप्त सूत्रों के आधार पर प्रधान नगर थाना की सादे पोशाक की पुलिस ने जंक्शन बस स्टैंड अभियान चलाकर राजू राय को गिरफ्तार किया। आज प्रधान नगर थाने की पुलिस ने आरोपी राजू राय को एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया है।

उल्लेखनीय है कि प्रधान नगर थाना की पुलिस ने एक सप्ताह में लाखों रुपये से ज्यादा की प्रतिबंधित कफ सिरप जब्त की है। वहीं, चार आरोपियों को भी गिरफ्तार करने में सफल रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *