सिलीगुड़ी में रहस्यमय तरीके से मिला व्यक्ति का शव, जांच में जुटी पुलिस

सिलीगुड़ी,23 मार्च (नि.सं.)। दार्जिलिंग मोड़ संलग्न इलाके से 37 वर्षीय एक व्यक्ति की रहस्यमयी तरीके शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक व्यक्ति की पहचान विमल छेत्री के रूप में हुई है। वह दार्जिलिंग का निवासी बताया गया है। आज स्थानीय लोगों ने उक्त शव को देखा। इसके बाद इसकी जानकारी पुलिस को दी।


खबर मिलते ही प्रधान नगर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद किया। शरीर पर कई चोट के निशान मिले हैं। यह हत्या है या फिर इसके पिछे कुछ रहस्य है। इसका खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने तक कुछ भी कहा नहीं जा सकता है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण का पता चलेगा। पुलिस रहस्यमयी मौत के मामले की जांच शुरू कर दी है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.