सिलीगुड़ी में अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद

सिलीगुड़ी, 20 अप्रैल (नि.सं.)। सिलीगुड़ी के वार्ड नंबर 45 अंतर्गत हिमाचल कॉलोनी में फ्लाईओवर के नीचे से एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया गया है। इधर, शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई।


मिली जानकारी के अनुसार, स्थानीय लोगों को बुधवार दोपहर को हिमाचल कॉलोनी स्थित फ्लाईओवर के नीचे से बदबू मिली। जिसके बाद लोगों ने फ्लाईओवर के नीचे जाकर देखा तो एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला।

इसके बाद घटना की सूचना प्रधान नगर थाने को दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर लिया। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *