सिलीगुड़ी में एक महिला को निर्वस्त्र कर मारने-पीटने का आरोप, पुलिस ने 3 आरोपियों को लिया हिरासत में

सिलीगुड़ी,17 अक्टूबर (नि.सं.)। अवैध संबंध होने के शक में एक महिला के शरीर पर थूक फेंक उसे निर्वस्त्र कर मारने-पिटने का आरोप सामने आया है। यह सनसनीखेच मामला सिलीगुड़ी के प्रधाननगर थाना अंतर्गत समरनगर इलाके की है।


बताया गया है कि आज सुबह एक महिला अपने बेटे को ट्यूशन लेकर जा रही थी। आरोप है कि इस दौरान एक पड़ोसी महिला ने उसके शरीर पर थूक फेंक दिया। जब महिला ने इसका प्रतिवाद किया तो उसके कपड़े उतारकर उसे बुरी तरह पीटा गया। बाद में स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। खबर मिलते ही प्रधाननगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और दो महिलाओं समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया।

हमला करने वाले परिवार का आरोप है कि उक्त महिला की उसके परिवार के एक बेटे के साथ अवैध संबंध थे। लेकिन पीड़िता ने इसे मानने से इंकार कर दिया। दूसरी ओर, घटना की खबर मिलते ही समरनगर ग्राम पंचायत के प्रधान जगदीश राय भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रधाननगर थाने की पुलिस को खबर दी। उन्होंने कहा कि कानून को हाथ में लेकर कोई काम नहीं करना चाहिए। इसके साथ उन्होंने घटना का कड़ा विरोध जताया है। बताया जा रहा कि महिला को पहले भी अवैध संबंध के शक में पीटा गया था।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *