उत्तर बंगाल, समाचार, सिलीगुड़ी
शपथ के बाद सिलीगुड़ी लौटे विधायक शंकर घोष, स्कूटी चलाकर पहुंचे घर
सिलीगुड़ी, 16 मई (नि.सं.)। शपथ ग्रहण के बाद सिलीगुड़ी लौटकर विधायक शंकर घोष अपने पुराने अंदाज़ में स्कूटी चलाते हुए घर पहुंचे।
सिलीगुड़ी के विधायक शंकर घोष अक्सर अपनी स्कूटी से ही शहर में घूमते नजर आते हैं। शपथ लेने के बाद आज वे कोलकाता से सिलीगुड़ी लौटे। इसके बाद स्टेशन से ही स्कूटी चलाकर अपने घर के लिए रवाना हो गए।
इस दिन न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशन पर विधायक के स्वागत के लिए बीजेपी के कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद थे। उन्हें फूलों की माला और खादा पहनाकर स्वागत किया गया। इसके बाद शंकर घोष कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ स्कूटी चलाते हुए घर लौटे।
