सिलीगुड़ी विवेकानंद विद्यालय के हीरक जयंती वर्ष पर प्रेस कॉन्फ्रेंस

सिलीगुड़ी, 28 फरवरी (नि.सं)। सिलीगुड़ी विवेकानंद विद्यालय के हीरक जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में विद्यालय प्रबंधन की ओर से शनिवार को एक पत्रकार सम्मेलन आयोजित किया गया। इस विशेष वर्ष के आयोजन की जानकारी पूर्व छात्र-छात्राओं तक पहुंचाने के उद्देश्य से यह बैठक बुलाई गई।
विद्यालय सूत्रों के अनुसार, आगामी 11 मार्च को भव्य शोभायात्रा के साथ हीरक जयंती वर्ष का शुभारंभ होगा। यह शोभायात्रा शहर के मुख्य मार्गों का परिक्रमा करते हुए विद्यालय परिसर में समाप्त होगी। शोभायात्रा में विभिन्न विषयों पर आधारित आकर्षक झांकियां (टेब्लो) प्रस्तुत की जाएंगी। इसके साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा।


विद्यालय प्रशासन ने बताया कि हीरक जयंती वर्ष को लेकर पूरे साल भर विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई है। हर महीने सामाजिक सेवा कार्यक्रम, खेलकूद प्रतियोगिताएं, वृक्षारोपण अभियान, रक्तदान शिविर समेत कई पहलें की जाएंगी। वर्षव्यापी समारोह का समापन फरवरी 2027 में होगा, जिसमें दो दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

इस मौके पर विद्यालय की प्रबंधन समिति के अध्यक्ष विश्वजीत राय, प्रभारी प्रधानाध्यापक मोहितोष दास समेत अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। साथ ही 7 मार्च को एक विशेष बैठक आयोजित कर सभी पूर्व छात्र-छात्राओं से उसमें शामिल होने की अपील की गई है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *