आंगनवाड़ी से चावल चोरी का आरोप, महिला कर्मी पकड़ी गई

सिलीगुड़ी, 4 जून (नि.सं.)। डाबग्राम-2 अंचल के फकदईबाड़ी इलाके में एक आंगनवाड़ी केंद्र से चावल चोरी के आरोप को लेकर हड़कंप मच गया। आरोप है कि गुरुवार दोपहर केंद्र की एक महिला कर्मचारी बोरे में चावल भरकर टोटो से कहीं ले जा रही थी। स्थानीय लोगों को शक होने पर उन्होंने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया और उसके पास से चावल से भरा बोरा बरामद किया गया।

घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया। सूचना मिलने पर आशीघर चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने आरोपी महिला को पूछताछ के लिए हिरासत में लेकर थाने ले गई।

स्थानीय लोगों का दावा है कि उक्त कर्मचारी के खिलाफ पहले से ही बच्चों के खाद्य सामग्री चोरी करने के आरोप लगते रहे हैं।  हालांकि आरोपी महिला ने सभी आरोपों से इनकार किया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Built with ❤︎ by appycodes