सिलीगुड़ी में एटीएम लूट गिरोह का पर्दाफाश, 3 बदमाश गिरफ्तार

सिलीगुड़ी, 16 जुलाई (नि.सं.)। एटीएम लूट गिरोह का पर्दाफाश करते हुए प्रधाननगर थाना की सादे पोशाक की पुलिस ने 3 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के नाम मैनुद्दीन शेख (26), मिजानूर मिया(28) और बैजू साहनी (20) है। इनमें से दो कुचबिहार और तीसरा बैजू साहनी सिलीगुड़ी के रतन लाल बस्ती का निवासी बताया गया है।पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बीती रात को यह गिरोह सालबाड़ी इलाके में दो तीन एटीएमों को एक साथ लूटने के प्लान से पहुंचे हुए थे। इधर,गुप्त सूत्रों से मिली खबर के आधार पर पुलिस ने अभियान चलते हुए तीनों आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ लिया। बदमाशों के पास से एक आग्नेयास्त्र, एक जिंदा कारतूस और कई धारदार हथियार बरामद किये गये है।

गौरतलब है कि सिलीगुड़ी मेट्रोपॉलिटन पुलिस अंतर्गत इलाकों में एक के बाद एक दर्जनों एटीएम लूट की घटना घट चुकी थी। जहां बदमाश लाखों रुपयों की लूटपाट कर चंपत हो गए थे। इधर, करीब 15 दिनों पहले भी यह  गिरोह एटीएम लूट की घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गये थे। इस गिरोह को पकड़ने के लिये पुलिस पर काफी दबाव बढ़ रहा था। आखिरकार लगातार अभियान के बाद पुलिस में इस गिरोह का भांडाफोड़ करते हुए 3 सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आज तीनों आरोपियों को सिलीगुड़ी अदालत में पेश कर रिमांड की मांग की है। पुलिस गिरोह के बाकी सदस्यों की तलाश में जुट गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


royalbetsezarcasinocasinopermobilbahisjojobetjojobetjojobetkargabetPusulabet girişPusulabet güncel girişgrandpashabetjojobetjojobetgrandpashabet1winmariobetgrandpashabet girişurfa konteynerşanlıurfa konteynergrandpashabet girişcasibomsekabet girişpusulabet güncel girişVDCasinopusulabet girişjojobetjojobetsuperbetin girişcratosroyalbetholiganbetholiganbet1winbetgitgameofbetcratosroyalbetinterbahisholiganbetjojobetjojobetDeneme Bonusu Veren Sitelercasibombahiscasinocasinomilyoncasibomgrandpashabetjojobetholiganbetmatbetbetciosekabetjojobetmarsbahismatbetimajbetimajbetteosbetonwin girişsahabet girişDeneme Bonusu Veren SitelergrandpashabetŞans Casinojojobet grandpashabetazhar-itay.com grandpashabetbizim lastik guzelce betwooncasibomjojobetjojobet girişperabetjojobetteosbet Built with ❤︎ by appycodes