सिलीगुड़ी गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक कॉलेज के अस्थायी सुरक्षा कर्मचारियों का हड़ताल जारी

सिलीगुड़ी, 4 जनवरी (नि.सं.)। सिलीगुड़ी गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक कॉलेज के अस्थायी सुरक्षा कर्मचारी दो जनवरी से बकाया वेतन सहित कई मांगों के समर्थन में हड़ताल पर शामिल हुए है। आज हड़ताल का तीसरा दिन है। हड़ताल में शामिल प्रर्दशनकारियों का कहना है की कॉलेज के प्राचार्य से मिलने के बाद भी बकाया वेतन सहित कोई भी मांगे नहीं माना गया है। जबतक उनका बकाया वेतन के आलवे मांगे नहीं मिलता तब तक आंदोलन चलता रहेगा। हालांकि अस्थायी सुरक्षा कर्मी सहित अन्य विभागों के कर्मचारी हड़ताल पर है फिर भी कॉलेज की कक्षाएं चल रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *