सिलीगुड़ी हिंदी हाई स्कूल फॉर गर्ल्स की छात्राओं ने विद्यालय में किया प्रदर्शन 

सिलीगुड़ी, 4 जून (नि.सं.)। माध्यमिक परीक्षा का परिणाम प्रकाशित हो गया है। जिसमें इस बार 86.60% परीक्षार्थी पास हुए है। सिलीगुड़ी के छात्र-छात्राएं ने उच्च प्रदर्शन किया है। वहीं, सिलीगुड़ी के सेवक रोड स्थित शारदा शिशु तीर्थ की छात्रा जुनैना परवीन ने जिला में टॉप रही है। इधर,परीक्षा परिणाम सामने आने के बाद शनिवार को सिलीगुड़ी हिंदी हाई स्कूल फॉर गर्ल्स की छात्राओं ने फेल होने के बाद विद्यालय में जमकर विरोध-प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन कर कर रही छात्राओं ने बताया है कि पूरे राज्य में इतने अच्छे परिणाम आने के बावजूद भी सिलीगुड़ी हिंदी हाई स्कूल फॉर गर्ल्स की छात्रा कैसे फेल हो सकती है। स्कूल से करीब 327 छात्राओं ने माध्यमिक परीक्षा दी थी। जिसमें महज 215 छात्राएं फेल हुई है और सिर्फ 112 पास हुई है। छात्राओं ने सीधे तौर पर विद्यालय प्रबंधन के ऊपर आरोप लगाते हुए कहा है कि महामारी के कारण लॉकडाउन के समय में भी शिक्षक द्वारा ऑनलाइन क्लास नहीं कराया जाता था।

परीक्षा नजदीक आने के बाद बच्चों के ऊपर पढ़ाई का दबाव विद्यालय प्रबंधन की ओर से बढ़ा दिया गया था। छात्राओं ने आगे कहा है कि जल्द से जल्द अगर इस विषय पर कार्रवाई नहीं होती है तो वह शिक्षा बोर्ड एवं विद्यालय प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन करेंगी। इस विषय पर विद्यालय प्रबंधन कुछ भी कहने से इंकार दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


betasusjojobetroyalbetmobilbahisjojobetjojobet girişjojobet girişPusulabet jojobetkargabetİmajbetimajbetJojobetPusulabet jojobetjojobetgrandpashabetjojobetjojobetcasibommatbet giriş Built with ❤︎ by appycodes