सिलीगुड़ी जैन युवा मंडल 1200 जरूरतमंदों में रोजाना बांट रहे है भोजन 

सिलीगुड़ी, 14 मई (नि.सं.)। कोरोना महामारी की वजह से पूरे देश मे उत्पन हुई संकट ने समाज के सभी वर्ग को झकझोर कर रख दिया है। खास करदिहाड़ी मजदूर, कमजोर और असहाय लोगों पर तो आफत का पहाड़ टूट गया है।


इसी को ध्यान में रखते हुए सिलीगुड़ी जैन युवा मंडल ने जरूरतमंदों की भोजन संबंधी समस्या के निवारण के लिए एक छोटी सी कोशिश की है। सिलीगुडी दिगम्बर जैन समाज की युवा सेवा वाहिनी जैन युवा मंडल 1 अप्रैल से लगातार रोजाना 1200 लोगों तक पोष्टिक भोजन पहुंचाने का कार्य कर रहे है।  जैन युवा मंडल के सदस्य पुलिस प्रशासन के सहयोग से कई प्रकार की भोजन व सुखी सामग्रियां इस्टन बाइपास, माटीगाड़ा, चंपासारी, फूलबाड़ी, राम नारायण चाय बागान, साहुडांगी, गोड़ा मोड़, आमबाड़ी, बेलकीपाड़ा, फाड़ाबाड़ी आदि इलाकों तक पंहुचा रही है।

जैन युवा मंडल के अध्यक्ष सुभाष जैन ओर उपाध्यक्ष अमित जैन ने बताया कि जैन समाज व जैन युवा मंडल नम आँखों से उन सभी आत्मा की शांति की प्रार्थना करता है जिन्होंने असमय ही कोरोना वायरस के चलते अपनी जान गंवा दी है। उन्होंने कहा कि जैन युवा मंडल समाज उन सभी लोगों का आभार प्रगट करता है जो इस संकट की घड़ी में जरूरतमंदों के मदद के लिए उन्हें सहयोग राशि दी है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *