सिलीगुड़ी जंक्शन स्थित दुकानों में लगी आग,एक की मौत, दो घायल

सिलीगुड़ी, 05 नवंबर (नि.सं)।  दीपावली की रात सिलीगुड़ी जंक्शन स्थित दुकानों में भयावह अग्निकांड में पांच दुकान जलकर राख हो गई है। इस अग्निकांड में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो और लोग गंभीर रूप से घायल हो गये है। मृतक व्यक्ति का नाम राम बाबू बताया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार देर रात सिलीगुड़ी जंक्शन स्थित एक चाय दुकान से आग की लपेट को निकलते हुए देखा गया। इसके बाद आनन-फानन में इसकी खबर स्थानीय लोगों ने दमकल विभाग को दी। खबर मिलते ही दमकल की तीन इंजन मौके पर पहुंची। इसके बाद करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि, इस दौरान पांच दुकान पूरी तरह जलकर खाक हो गई।

इस अग्निकांड में दो होटल, एक गैरेज, एक चाय दुकान पूरी तरह से जलकर राख हो गई। वहीं, प्रधान नगर थाना के आईसी और एसीपी मनीष यादव भी मौके पर पहुंचे। इधर, आग में झूलने से होटल के एक कर्मचारी की मौत हो गई। जिसका नाम राम बाबू बताया जा रहा है। जबकि दो गंभीर रूप से घायल भी हुए है।

वहीं, सिलीगुड़ी दमकल विभाग के अधिकारी अजीत घोष ने कहा कि तीन इंजनों की मदद से आग को काबू में लिया गया है। इस अग्निकांड में एक व्यक्ति की मौत हुई है। आग लगने की वजह फिलहाल साफ़ नहीं है। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


maxwinjojobet güncel girişroyalbetmobilbahisjojobetjojobet girişjojobet girişPusulabet JojobetkargabetİmajbetimajbetJojobetPusulabet Jojobetjojobetgrandpashabetjojobetjojobetcasibomholiganbettipobet Built with ❤︎ by appycodes