सिलीगुड़ी के 36 नंबर वार्ड में नगर निगम ने तोड़ा अवैध निर्माण

सिलीगुड़ी,1 दिसंबर (नि.सं.)। सिलीगुड़ी के 36 नंबर वार्ड अंतर्गत शांतिनगर में नगर निगम ने फिर से एक अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। वहां एक घर में बने अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया गया। कथित तौर पर उस घर में कई अवैध निर्माण किए गए थे।


घर का इस्तेमाल कार्यक्रम के लिए भवन के रूप में भी किया जा रहा था। इसके बाद घर के मालिक को नगर निगम की ओर से कई नोटिस दिए गए। इसके बावजूद भी अवैध निर्माण नहीं तोड़ने पर आज सिलीगुड़ी नगर निगम के कर्मचारियों ने पुलिस की मौजूदगी में अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। घर का अगला हिस्सा तोड़ दिया गया। साथ ही घर के ऊपर बने अवैध निर्माण को भी तोड़ दिया गया। आज सुबह से ही इलाके में आशीघर चौकी की पुलिस तैनात थी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *