सिलीगुड़ी के 4 नंबर वार्ड में स्वास्थ्यकर्मियों का घेराव कर लोगों ने किया विरोध-प्रदर्शन

सिलीगुड़ी, 19 मई (नि.सं.) सिलीगुड़ी के 4 नंबर वार्ड में स्वाब टेस्ट (लार) के लिये कांच का बाॅक्स लगाया गया है। इसी को लेकर स्वास्थ्यकर्मियों का घेराव कर स्थानीय लोगों ने विरोध-प्रदर्शन किया हैै। आज पूर्व पार्षद परिमल मित्र के उपस्थिति में सैकड़ों लोगों ने विरोध-प्रदर्शन किया।


स्थानीय लोगों ने 4 नंबर वार्ड के नगर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एक नमुना संग्रह के लिये एक कांच का बाॅक्स देखा। इसके बाद आज सुबह से स्थानीय लोगों ने कांच के बाॅक्स को लेकर विरोध प्रदर्शन करने लगे। पार्षद परिमल मित्र ने कहा कि 4 नंबर वार्ड घनी आबादी वाला इलाका है। यहां नमूना कैसे संग्रह किया जायेगा? इसी के प्रतिवाद में लोग विरोध प्रदर्शन कर रहे है।

दूसरी ओर, घटना की जानकारी मिलते ही खालपाड़ा चौकी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। स्वास्थ्यकर्मियों के साथ बातचीत करने के बाद पुलिस अधिकारी ने कहा कि स्वाब टेस्ट के लिये बाहर से किसी को यहां नहीं लाया जा रहा है। इसके बाद परिस्थिति को नियंत्रित किया गया। हालांकि, विरोध-पद्रर्शन के दौरान सामाजिक दूरी की धज्जियां उड़ते देखा गया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *