सिलीगुड़ी के विधान मार्केट के फल व सब्जी बाजार को किया गया स्थानतंरित

सिलीगुड़ी, 18 जून (नि.सं.)।सिलीगुड़ी के विधान मार्केट के फल व सब्जी बाजार को स्थानतंरित किया गया है। दो दिन पहले सिलीगुड़ी नगर निगम के कमिश्नर सोनम वांग्दी भूटिया व महकमाशासक सुमंत सहाय ने सिलीगुड़ी स्टेट गेस्ट हाउस में एक बैठक की थी।

बताया गया है कि विधान मार्केट में भीड़ को कम करने के लिए फल और सब्जी बाजार को कचंनजंघा स्टेडियम के मेला परिसर में लगाने का निर्णय लिया गया।

इसी के मद्देनजर स्टेडियम में बांस से दुकान बनाने का काम शुरू हो गया है। कल से वहां बाजार लगाया जायेगा। प्रशासन द्वारा बाजार में सामाजिक दूरी का भी ख्याल रखा जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


mersin escortsezarcasinoligobetmatadorbetjojobetjojobet giriş Built with ❤︎ by appycodes