सिलीगुड़ी, 24 नवंबर (नि.सं.)।विधाननगर साइबर क्राइम पुलिस ने टैब भ्रष्टाचार के आरोप में नौकाघाट इलाके से एक युवक को गिरफ्तार किया है।आरोपी का नाम मेहबूब हुसैन है। वह नौकाघाट इलाके का रहने वाला है। युवक सिलीगुड़ी में अकाउंटेंट का काम करता था। टैब भ्रष्टाचार के रूपए उसके बैंक खाते में जमा हो रहे थे। इसी आधार पर विधाननगर साइबर क्राइम पुलिस ने शनिवार की रात युवक को गिरफ्तार किया।
आज आरोपी को जलपाईगुड़ी अदालत में पेश कर ट्रांजिट रिमांड पर लिया जायेगा। वहीं, विधाननगर साइबर क्राइम पुलिस ने अलीपुरद्वार से भी एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम प्रबीर दास हैं। जैसे-जैसे दिन बीतते जा रहे हैं, टैब भ्रष्टाचार और भी जटिल होता जा रहा है।पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि भ्रष्टाचार का जाल कहां तक फैला है।