सिलीगुड़ी, 28 सितंबर (नि.सं.)। सिलीगुड़ी के प्रधाननगर में एक ही नंबर के दो वाहन बरामद होने मामला सामने आया है। सिलीगुड़ी जंक्शन बस स्टैंड के सामने एक खाली जमीन पर कुछ समय से बहुत सारे वाहन रखा जा रहा था।
कल वहां स्थानीय लोगों ने दो चार पहिया वाहनों को देखा और दोनों वाहनों के एक नंबर ही ‘WB 74P 6439’ नंबर थे। इसके बाद इसकी जानकारी प्रधाननगर पुलिस को दी गई। पुलिस आज उक्त दोनों वाहनों को थाने में लेकर आयी है। हालांकि, ये दोनों वाहन कहां से आए और इन दोनों वाहनों का मालिक कौन है यह अभी तक ज्ञात नहीं हो पाई है।
स्थानीय लोगों ने आरोप लगाते हुए कहा कि लंबे समय से वाहनों को उक्त खाली जमीन पर रखा जा रहा है और वाहनों में शराब का सेवन किया जा रहा था। असामाजिक गतिविधियां भी चल रही थी। पुलिस को इसकी जानकारी देने बावजूद भी कोई फायदा नहीं हुआ। प्रधाननगर पुलि पूरी घटना की जांच शुरू कर दी है। वाहन के मालिक को ढूंढा जा रहा है।